अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हुया दर्दनाक हादसा

मकान की दीवार ढही, वृद्धा की मौत; दो बकरियों ने भी दम तोड़ा

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
मकान की दीवार ढही, वृद्धा की मौत; दो बकरियों ने भी दम तोड़ा

अमेठी, 19 अगस्त (हि.स.) : अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण कमजोर हुआ कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर सो रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में मकान के पास बंधी चार बकरियां भी मलबे की चपेट में आ गईं, जिनमें दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की पहचान फूलकली यादव (65) पत्नी स्व. बाबूलाल के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह कच्चे मकान में सो रही थी कि हादसे की चपेट में आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।