इम्फाल में हथियार, गोलाबारूद बरामद

मणिपुर में भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर और हथियार बरामद

पश्चिम जिले की 'संगाईथेल पार्क' क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया खुफिया सफाई अभियान में सैनिक सामग्री, गोला-बारूद, राइफलें और अन्य हथियार बरामद हुए।

By : Just Click National , Tanish Kajla
मणिपुर में भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर और हथियार बरामद

इम्फाल, (हि.स.) मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले के पटसोई थाना क्षेत्र स्थित संगाईथेल पार्क के निकट 24 जुलाई को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में आठ पिस्तौल मैगजीन सहित, चार राइफलें, तीन हैंड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खाली खोखे, कई मैगजीन तथा बुलेटप्रूफ जैकेट, मैगजीन पाउच और वायरलेस संचार सेट सहित अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के दौरान की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री


मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

 मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मणिपुर पुलिस ने चोरी की एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।