हर याद, हर गले मिलने और हर पल के लिए धन्यवाद

जेम्स रोड्रिगेज ने कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया

35 वर्षीय जेम्स रोड्रिगेज ने यूरी अमेरिका के हलिया फीफा विश्व कप के बाद कोलंबिया राष्‍ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा की।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जेम्स रोड्रिगेज ने कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया

बोगोटा, 16 सितंबर (हि.स.) : कोलंबिया के स्टार मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज ने मंगलवार को 15 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा कर दी। 35 वर्षीय रोड्रिगेज ने उत्तरी अमेरिका में हुए हालिया फीफा विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला किया। रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि कई वर्षों, मैचों, खुशी के पलों और मुश्किल दौर से गुजरने के बाद मुझे लगता है कि अब अपनी जिंदगी के एक अध्याय को बंद करने का समय आ गया है—कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा सफर। इस जर्सी को पहनना एक सपना था, लेकिन यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। रोड्रिगेज ने 2011 में ला पाज में बोलीविया के खिलाफ जीत के दौरान कोलंबिया के लिए पदार्पण किया था। हालांकि 2014 फीफा विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने टूर्नामेंट में गोल्डन बूट जीता और इसके बाद स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मैड्रिड से जुड़ गए। रियल मैड्रिड के साथ उन्होंने दो ला लीगा खिताब जीते। इसके अलावा वह बायर्न म्यूनिख और एवर्टन के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन पलों को जीने के लिए भाग्यशाली रहा, जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी—विश्व कप, गोल और अविस्मरणीय रातें; ऐसी जीत जिन्होंने हमें विश्वास करना सिखाया और ऐसी हार जिन्होंने हमें मजबूत बनाया। रोड्रिगेज ने कहा कि जब मैंने राष्ट्रीय टीम के साथ सफर शुरू किया था, तब मेरी इच्छा थी कि जब मैं आगे बढ़ूं तो टीम की जर्सी को पहले से अधिक मजबूत स्थिति में छोड़कर जाऊं। पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैंने यह हासिल किया। अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए रोड्रिगेज ने कहा कि मैं पूरी शांति के साथ जा रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मैंने अपना सब कुछ दिया। हर याद, हर गले मिलने और हर पल के लिए धन्यवाद।

संबंधित सामग्री

लियोनेल मैसी की अर्जेंटीना टीम में वापसी, 6 अक्तूबर को होगा विदाई मुकाबला

लियोनेल मैसी की अर्जेंटीना टीम में वापसी, 6 अक्तूबर को होगा विदाई मुकाबला

अर्जेंटीना की टीम में लिएंड्रो पेरेदेस, नाहुएल मोलिना और थियागो अल्माडा शामिल नहीं होंगे।

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026 की सेमि-फाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल के लिए स्थान हासिल कर लिया। स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांस उम्मीदों पर खारी नही उतर सकी। स्पेन का पहला गोल मिकेल ओयारजाबाल की पेनाल्टी और दूसरा गोला उनके आक्रमणों में रुकावट के बावजूद नहीं मिल सका।

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले एमबाप्पे ने नहीं किया अभ्यास

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले एमबाप्पे ने नहीं किया अभ्यास

फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमिफाइनल से पहले अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया। पिछले सप्ताह मोरक्को के खिलाफ हल्की टखनी की चोट से प्रभावित, उन्होंने टिम प्रबंधन को स्पष्ट नहीं किया कि वह पूरी तरह उपस्थित हैं। डेशां ने कहा कि एमबाप्पे फिट हैं, लेकिन अभ्यास में समय कम करने पर प्रशंसा भी हुई।

फीफा विश्व कप में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ उतरेंगे मेसी, सेमीफाइनल में होगी कड़ी टक्कर

फीफा विश्व कप में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ उतरेंगे मेसी, सेमीफाइनल में होगी कड़ी टक्कर

विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला इतिहासकारों के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बन सकता है। मेसी, जो विश्व कप में पहले बार अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी, इस मुकाबले को 'मेसी की शानदार मौकाई' कहते हुए तैयार हैं।