हरिद्वार, (हि.स.) जनपद के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। प्रधान पति किशोर सैनी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सगे भाई राजेश सैनी (50) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि किशोर सैनी ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राजेश पर फायर कर दिया। गोली लगते ही राजेश लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर भगवानपुर क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय, कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट और धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है।
हरिद्वार में घरों के बीच मुक्केबाजी से मौत
भाई ने भाई को मारी गोली, आरोपित प्रधान पति फरार
हरिद्वार में भाइयों के बीच गुस्से से घर में गोली मारकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। किशोर और राजेश सैनि नामक दो भाई अपने झगड़े में गुस्से से पिस्तौल से गोलियां चलाकर एक दूसरे को मार चुके थे। अपराधी फरार हो गया और घायला भी भर्ती कराया जा रहा है
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•