यूनाइटेड स्टेट्स ओपन टेनिस टूर्नामैंट

राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

राइबाकिना इस साल न्यूयॉर्क में खिताब जीतकर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश में है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क, 04 सितंबर (हि.स.) : दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी कजाखस्तान की एलेना राइबाकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन की जेसिका बोउजास मानेइरो को 6-2, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली। राइबाकिना ने लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहले सेट में 3-0 की बढ़त हासिल की और महज 30 मिनट में सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी कजाखस्तान की खिलाड़ी ने आक्रामक खेल जारी रखा। उन्होंने शुरुआती चार में से तीन गेम जीतकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और आसान जीत की ओर बढ़ती दिखीं। हालांकि मैच के लिए सर्विस करते समय राइबाकिना पहली बार अपनी सर्विस गंवा बैठीं। बोउजास मानेइरो ने जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन राइबाकिना ने तुरंत खुद को संभाला और अगले ही गेम में फिर उनकी सर्विस तोड़कर मुकाबला 6-4 से अपने नाम कर लिया। जीत के बाद राइबाकिना ने कहा कि मैं आज की जीत से बहुत खुश हूं। दूसरे सेट में उसने अपने शॉट्स पर ज्यादा भरोसा दिखाया, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं मुकाबला खत्म करने में सफल रही। राइबाकिना इस साल न्यूयॉर्क में खिताब जीतकर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश में हैं। इस जीत के साथ उन्होंने अपने तीसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश भी जारी रखी है। टूर्नामेंट से पहले सिनसिनाटी ओपन में चोट के कारण मैच से हटने के बाद राइबाकिना की फिटनेस को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन उन्होंने यूएस ओपन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल सही तैयारी नहीं थी। मैं थोड़ा निराश थी कि बाकी सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे थे और मैं सिर्फ रिकवरी और जिम में जरूरी काम कर रही थी। यहां आकर मैं बेहद खुश हूं। तीसरे दौर में राइबाकिना का सामना यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्त्सेवा से होगा। स्टारोडुब्त्सेवा ने 32वीं वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

संबंधित सामग्री

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लगातार चौथी रात मुकाबला खेलने उतरे 29 वर्षीय ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि कोर्ट के अंदर और बाहर की जिंदगी के बीच संतुलन होना जरूरी है।

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

46 वर्षीय वीनस और 44 वर्षीय सेरेना ने 2022 यूएस ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में महिला युगल मुकाबला खेला।

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

स्वियातेक ने आर्थर ऐश स्टेडियम के बजाय लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 88 मिनट में जीत दर्ज की।

पेगुला ने नर्वस शुरुआत से उबरकर दर्ज की आसान जीत, एलिना रुसे को सीधे सेटों में हराया

पेगुला ने नर्वस शुरुआत से उबरकर दर्ज की आसान जीत, एलिना रुसे को सीधे सेटों में हराया

पेगुला ने कहा कि वह खेल के समय काफी नर्वस थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। वह अपने टैनिस का आनंद ले रही हैं।