डिफैंस सैक्रेटरी से तनाव के चलते उठाया कदम

अमेरिका के आर्मी सैक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा इस्तीफा

अमेरिकी रक्षा विभाग और सेना से जुड़ी तकनीकी खबरों को कवर करने वाले समाचार पोर्टल डिफैंस स्कूप और ऑनलाइन समाचार पोर्टल एक्सिओस ने अपनी रिपोर्ट में इस घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा की है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
अमेरिका के आर्मी सैक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा इस्तीफा

वाशिंगटन, 01 सितंबर (हि.स.) : अमेरिका के सेना सचिव (आर्मी सेक्रेटरी) डैन ड्रिस्कॉल ने रक्षा सचिव (डिफैंस सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ के साथ कथित तनाव और मतभेदों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया । डैन ड्रिस्कॉल ने लगभग 18 महीने तक पद पर रहने के बाद अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंपा। उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफे की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। अमेरिकी रक्षा विभाग और सेना से जुड़ी तकनीकी खबरों को कवर करने वाले समाचार पोर्टल डिफेंस स्कूप और ऑनलाइन समाचार पोर्टल एक्सिओस ने अपनी रिपोर्ट में इस घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा की है। डिफेंस स्कूप ने पुष्टि की है कि सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस कदम के बारे में सबसे पहले सोमवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी थी। एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि सेना सचिव ने राष्ट्रपति से सेना की मौजूदा स्थिति के बारे में बात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस पर सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सेना की इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं है। फॉक्स न्यूज ने सोमवार शाम रिपोर्ट दी कि ट्रंप ने अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने बयान में कहा कि सेना सचिव ड्रिस्कॉल ने विभाग में राष्ट्रपति ट्रंप के 'अमेरिका को फिर से मजबूत बनाने' के एजेंडे को आगे बढ़ाने में बहुत प्रभावी भूमिका निभाई है। उन्होंने ऐतिहासिक सैन्य अभियानों के दौरान बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में मदद की। इससे अमेरिकी सेना पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हो गई है। ड्रिस्कॉल का इस्तीफा पीट हेगसेथ के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव की खबरों के बाद आया है। इस तनाव की वजह हेगसेथ का इस साल की शुरुआत में जनरल रैंडी जॉर्ज को आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटाना और अन्य वरिष्ठ कमांडरों को हटाना शामिल है। अगर व्हाइट हाउस ड्रिस्कॉल का इस्तीफा स्वीकार कर लेता है तो इसका मतलब होगा कि ईरान युद्ध में फिर से शुरू हुई लड़ाई के बीच सेना बिना सीनेट-अनुमोदित नेता के रह जाएगी।

संबंधित सामग्री

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को और बेहतर सेवाएं मिलेंगी

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को और बेहतर सेवाएं मिलेंगी

8 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारियों, 42 सैनिक कल्याण प्रबंधकों और 1 क्लर्क की नई नियुक्ति से स्टाफ की 20 फीसदी कमी हुई पूरी

ट्रंप ने ईरान को दी सबसे कड़ी चेतावनी, बड़ी कार्रवाई की दी धमकी

ट्रंप ने ईरान को दी सबसे कड़ी चेतावनी, बड़ी कार्रवाई की दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बड़ी तबाही हो सकती है। ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईरान को डेडलाइन दी है।

ईरान ने यूएई पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला

ईरान ने यूएई पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण से पहले यूएई पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, यूएई रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। यूएई ने 433 मिसाइल और 1,977 ड्रोन को नष्ट किया।

ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार, होर्मुज नाकाबंदी का मुद्दा

ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार, होर्मुज नाकाबंदी का मुद्दा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।