लखनऊ, (हि.स.) विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता अम्बरीष सिंह ने कहा कि पेपरलीक करने वाले पापियों को कठोर दंड मिलना चाहिए। ऐसी व्यवस्था भी होनी चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना न घटे, संसद में भी मंथन होना चाहिए। अम्बरीष ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए लेकिन जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों की वेश भूषा व उनके द्वारा लगाए जा रहे भारत विरोधी नारे किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। विहिप के प्रवक्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे में विमर्श और आवश्यकता पड़े तो असहमति के अभिव्यक्ति के लिए आंदोलन भी होने चाहिए लेकिन छात्रों के आंदोलन को ढाल बनाकर अपने कुत्सित एजेंडे की पूर्ति का अवसर टुकड़े टुकड़े गैंग तथा तुष्टिकरण के ध्वजवाहकों को हम नहीं देंगे । हमें अराष्ट्रीय और विभाजनकारी तत्वों के षडयंत्र को विफल करना ही होगा। उन्होंने कहा कि आन्दोलन के मंच से भारत विरोधी नारे,हिन्दू धर्म को अपमानित करने वाले संवाद क्या प्रकट कर रहे हैं? विपक्ष के नेता देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। सरकारी संपत्ति नष्ट की जा रही है, पुलिस पर हमला हो रहा है उकसाया जा रहा, दिल्ली की सड़कों पर अराजकता का आलम पैदा किया जा रहा है। किसान आंदोलन,शाहीन बाग की पुनरावृत्ति का प्रयत्न हो रहा है और यहां जनता से पूर्णतः कटे विपक्षी नेता आपदा को अवसर मानकर अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।
पेपरलीक करने वाले को कठोर दंड मिलना चाहिए: अम्बरीष सिंह
विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता अम्बरीष सिंह ने सामाजिक मीडिया में पोस्ट कर पेपरलीक करने वालों को कठोर दंड मिलना चाहिए। ऐसी व्यवस्था भी होनी चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना न घटे।
संबंधित सामग्री
जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार राज्यों में केवल तीन महिलाओं को मंत्री पद मिला है, जबकि केंद्रीय सरकार में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।
चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा, कांग्रेस ने हर घर को 20 हजार लीटर फ्री पानी देने की मांग उठाई
चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल हाउस में कांग्रेस पार्षदों ने निर्वाचन पूर्व के वादों पर आरोप लगाएं। फ्री पानी की मांग उठाई। इस मांग को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
पंजाब में पेपर लीक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में भाजपा के नेता हरष मल्होतरा ने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब में बार-बार लीक हो रहे पेपरों पर सरकार जिम्मेदार क्यों नहीं है। आर्थिक और शिक्षा मामलों की गड़बड़ी के आरोप लगाए गए।
छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। ) नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कॉकरोच जनता पार्टी की मुख्य मांग थी।
जींद : इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
इनेलो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर लाठी चार्ज व छात्राओं के साथ दुव्र्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया