अमेरिका एवं ईरान के बीच शांति समझौते पर चल रही वार्ताः सूत्र
तेहरान (वार्ता/स्पूतनिक) पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थ दो चरणों वाली एक योजना पर काम कर रहे हैं। अमेरिकी समाचार वेबसाइट 'एक्सियोस' ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस योजना के पहले चरण के तहत 45 दिनों के लिए 'युद्ध विराम' पर चर्चा की जा रही है। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों में ईरान के सामने कई प्रस्ताव रखे हैं, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने अब तक किसी को भी स्वीकार नहीं किया है। सूत्रों का मानना है कि अगले 48 घंटों में किसी समझौते की संभावना कम है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार तक 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को खोलने की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर बिजली घरों और पुलों को नष्ट करने की कड़ी चेतावनी दी थी।
चर्चा के अनुसार, इस शांति योजना के दो हिस्से हैं, पहले 45 दिनों के लिए युद्ध रोका जाएगा, ताकि इस दौरान स्थायी शांति की शर्तों पर बातचीत हो सके। यदि जरूरत पड़ी तो बातचीत के लिए इस समय को और बढ़ाया भी जा सकता है। इसके बाद दूसरे चरण में युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए एक अंतिम समझौता किया जाएगा। सूत्रों का मानना है कि ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम और होर्मुज समुद्री रास्ते को पूरी तरह खोलने जैसे पेचीदा मसले केवल अंतिम समझौते के जरिए ही हल हो सकते हैं।
इस बीच, मध्यस्थ देश कुछ ऐसे कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे अमेरिका और ईरान के बीच भरोसा बढ़ सके और ईरान की कुछ मांगों को पूरा किया जा सके।
श्री ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच 'बातचीत' चल रही है और मंगलवार तक कोई फैसला हो सकता है। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय ने सीधी बातचीत से इनकार किया है, लेकिन यह माना है कि मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के संदेश मिल रहे हैं कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए संवाद चाहता है। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल ने तेहरान सहित ईरान के कई ठिकानों पर हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान भी इजरायल और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में वार्ता जारी
अमेरिका और ईरान युद्ध विराम और लंबी अवधि के शांति समझौते के लिए दो चरणीय योजना पर विचार कर रहे हैं। पहले चरण में 45 दिनों का युद्ध विराम शामिल है।
संबंधित सामग्री
वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा
इस संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भी अस्थिरता बढ़ी है।
जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे
ए. बी. वी. पी. छात्र संगठन का आरोप है कि यह नया दीवार लेखन नक्सलपंथियों द्वारा किया गया है।
सीपीएल से जुड़ीं भारतीय क्रिकेटर शिखा, यास्तिका, पूजा और किरण नवगिरे
चारों भारतीय खिलाड़ियों के कैरेबियन प्रीमियर लीग से जुड़ने से आगामी सत्र में भारतीय महिला क्रिकेटरों की मौजूदगी और मजबूत होगी।
‘ढाहां साहित्य पुरस्कार 2026’ के लिए तीन लेखकों का चयन
विजेता किताब के लेखक को 25 हजार डालर, जबकि बाकी दोनों लेखकों को 10-10 हजार डालर का इनाम दिया जाएगा<br/><br/>
देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा बिहपुर
राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई