विजया एकादशी 2026

विजया एकादशी 2026: व्रत, पूजा मुहूर्त और विधि की जानकारी

विजया एकादशी, जो 13 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी, विजय और समृद्धि का प्रतीक है। इसके व्रत, पूजा मुहूर्त और विधि की विस्तृत जानकारी।

By : Just Click National
विजया एकादशी 2026: व्रत, पूजा मुहूर्त और विधि की जानकारी

फाल्गुन महीने की पहली एकादशी कब है?

साल में आने वाली 24 एकादशी तिथियों में से एक है विजया एकादशी। जो फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। कहते हैं इस एकादशी का व्रत विजय, समृद्धि और सफलता प्रदान करता है। इस साल ये एकादशी 13 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि का प्रारंभ 12 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगा और समापन 13 फरवरी की दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। चलिए आपको बताते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि क्या रहेगी।

विजया एकादशी मुहूर्त 2026

  • चर - सामान्य - 07:01 ए एम से 08:25 ए एम
  • लाभ - उन्नति - 08:25 ए एम से 09:48 ए एम
  • अमृत - सर्वोत्तम - 09:48 ए एम से 11:12 ए एम

विजया एकादशी पारण समय 2026

14 फरवरी को विजया एकादशी व्रत का पारण समय सुबह 07 बजे से 09:14 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप भगवान विष्णु की पूजा के बाद व्रत खोल सकते हैं।

विजया एकादशी व्रत की पूजा विधि 

  • विजया एकादशी से एक दिन पहले ही पवित्र स्थान पर वेदी का निर्माण करें और उस पर सप्त धान्य रखें। 
  • उस पर विधि विधान कलश की स्थापना करें।
  • फिर एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद व्रत का संकल्प लें। 
  • अब पंचपल्लव को स्थापित किए गए कलश में रखें और वहीं पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। 
  • फिर धूप, दीप, चंदन, फल, फूल, मिठाई औैर तुलसी आदि से भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करें।
  • पूजा के समय विजया एकादशी की कथा जरूर पढ़ें।
  • भगवान के मंत्रों का जाप करें।
  • रात के समय भजन-कीर्तन और जागरण करें। 
  • इसके बाद अगले दिन भगवान विष्णु की फिर से पूजा करके ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा दें।
  • फिर व्रत का पारण कर लें।

संबंधित सामग्री

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।