सफाई के बाद शुरू होगा 'अतिक्रमण हटाओ अभियान'

खन्ना शहर के 33 वार्डों में कचरे के संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष सफाई : स्वाति टिवाणा

अब कचरा फैंकने पर लगेगा 50 हजार रुपए जुर्माना, संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाएंगे सी. सी. टी. वी. कैमरे।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
खन्ना शहर के 33 वार्डों में कचरे के संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष सफाई : स्वाति टिवाणा

खन्ना, 31 अगस्त : (राजविंद्र राजू) : पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत पिछले दिनों से खन्ना शहर में 10 दिवसीय स्पैशल सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहरों में सफाई व्यवस्था यकीनी बनाना तथा लोगों को साफ-सुथरा एवं स्वस्थ माहौल देना है। इस संबंधी सब डिवीजनल मैजिस्ट्रेट स्वाति टिवाणा ने अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शहर के सभी 33 वार्डों में कचरा डंप किए जाने वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जिनकी खासतौर पर सफाई की जाएगी। वहीं भविष्य में यहां दोबारा कचरा डंप न हो, इसलिए जागरूकता बोर्ड के साथ सी. सी. टी. वी. कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खाली पड़े निजी प्लाटों की भी एक बार सफाई करवाई जा रही है। इसके बाद इनकी सफाई और मैंटीनैंस की जिम्मेदारी खुद मालिकों की होगी। उन्होंने बताया कि जिन प्लाट मालिकों की बाउंड्री वाल नहीं है, उनसे अपील की गई है कि वे जल्दी बनवा लें। ऐसे प्लाटों में बिना इजाजत कचरा डंप करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। टिवाणा ने बताया कि नगर परिषद खन्ना ने घरों से कचरा इकट्ठा करने का इंतजाम किया है, जबकि गलियों और बाजारों से कचरा सफाई कर्मचारी इकट्ठा करते हैं। शहर में चार कचरा कलेक्शन प्वाइंट होने के बावजूद, अलग-अलग जगहों पर बिना इजाजत डंपिंग की समस्या सामने आ रही है। इसे रोकने के लिए नगर परिषद को एक प्रस्ताव पास करने को कहा गया है। कचरा डंप करने पर जुर्माना 10,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर रात में चौकीदार और दिन में सफाई कर्मचारी निगरानी रखेंगे। भारी जुर्माने के साथ-साथ पब्लिक प्रापर्टी को नुक्सान पहुंचाने के लिए कचरा फैंकने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई और गैर-कानूनी कब्जों की समस्या आपस में जुड़ी हुई है। इसलिए पुलिस की मदद से एक टीम बनाई जा रही है और 10 दिन के सफाई अभियान के बाद कब्जा हटाने की मुहिम शुरू की जाएगी। उन्होंने रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की कि वे तय वेंडिंग जोन का इस्तेमाल करें और बिना इजाजत के दुकानों के बाहर या सड़क किनारे स्टाल न लगाएं, क्योंकि इससे ट्रैफिक समस्या, गंदगी और आम लोगों को परेशानी होती है। एस. डी. एम. ने शहरवासियों से अपील की कि वे सफाई अभियान में प्रशासन और नगर परिषद का सहयोग करें और अपना कचरा तय जगहों पर ही फैंकें, ताकि खन्ना को एक साफ-सुथरा शहर बनाया जा सके।

संबंधित सामग्री

स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, जागरूकता से थमेगा संक्रमण का खतरा : डीएम

स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, जागरूकता से थमेगा संक्रमण का खतरा : डीएम

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए जन-जन का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

सांसद कंग ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान से जुड़े समन्वयकों, कार्यकारी अधिकारियों, बीडीपीओ और जिला पुलिस अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन एवं इसकी प्रगति संबंधी विस्तृत फीडबैक ली।

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है।