‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ वास्तव में लोगों का युद्ध

नशे के खिलाफ जंग में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी : कुलवंत सिंह

युवाओं को नशे की दलदल से निकालकर खेल के मैदानों की ओर ले जाना समय की मुख्य जरूरत

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
नशे के खिलाफ जंग में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी : कुलवंत सिंह

मोहाली, 18 सितंबर (जस्ट क्लिक) : विधानसभा हलका एसएएस नगर के विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान वास्तव में लोगों का युद्ध है। इसे सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को पार्टीबाजी से ऊपर उठकर अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के सक्रिय सहयोग से ही नशों के खिलाफ शुरू किए गए इस अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ लड़ाई को व्यापक जन आंदोलन का रूप दिया है। उन्होंने बताया कि अभियान के 551 दिनों के दौरान 76 हजार से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाकर उनके उपचार और पुनर्वास के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि नशों के खिलाफ जंग केवल सरकार या पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए उन्हें खेल, शिक्षा और स्वस्थ गतिविधियों की ओर प्रेरित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से युवाओं को खेल स्टेडियमों और मैदानों की ओर आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा चुके हैं और बाकी कार्य भी जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए पंचों-सरपंचों, पार्षदों, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोई भी मुहिम लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकती। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को लोगों से मिल रहा सहयोग संतोषजनक है। उन्होंने सभी वर्गों से नशों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और युवाओं को नशों से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहने की अपील की।

संबंधित सामग्री

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान

450 एएसआई की सीधी भर्ती, 3,400 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे<br/>

नशा मुक्त पंजाब यात्रा टांडा उड़मुड़ पहुंची

नशा मुक्त पंजाब यात्रा टांडा उड़मुड़ पहुंची

लोगों ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

नशे के खिलाफ अभियान को ग्रामीण स्तर पर और मजबूत करने के निर्देश

नशे के खिलाफ अभियान को ग्रामीण स्तर पर और मजबूत करने के निर्देश

डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी वरुण शर्मा ने विलेज डिफैंस कमेटियों को सक्रिय करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।

शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान

शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान

पोखरा को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने और नागरिक यहां सुबह-शाम भ्रमण का आनंद ले सकें।

‘मान के मुनाफे’ मुहिम की खन्ना में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौंध ने गिनाईं 'आप' की उपलब्धियां

‘मान के मुनाफे’ मुहिम की खन्ना में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौंध ने गिनाईं 'आप' की उपलब्धियां

‘मान के मुनाफे’ मुहिम से लोगों को कौन सी सरकारी योजना का लाभ कैसे लेना है का पता चलेगा।