बरनाला, 29 सितंबर (जस्ट क्लिक) : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बरनाला में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर नारेबाजी की और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काली पगड़ी और काली पट्टियां बांधकर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। विधायक काला ढिल्लों ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों में मतदाता सूची से नाम हटने की चिंता पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस पंजाब भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
विधायक काला ढिल्लों की अगुवाई में की नारेबाजी
एसआईआर के मुद्दे पर बरनाला में कांग्रेस का प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला फूंका और मतदाता अधिकारों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•