धूरी, 18 अगस्त (वासु गर्ग) : धुरी में यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शुभम शर्मा शुभी ने शहर का धन्यवाद दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और समथर्कों ने उनका भव्य स्वागत किया। शुभी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धुरी में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और सभी मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले 2027 के चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है, जोकि बड़े अंतराल से जीतेगी। सभी वर्करों में जोश देखा गया।
कार्यकर्त्ताओं और समथर्कों ने किया स्वागत
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शुभी ने शहर का धन्यवाद दौरा किया
शुभम शर्मा ने कहा कि आगामी 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•