अमृतसर से 20 किलो हेरोइन गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अमृतसर से एक संचालित नशा और संगठित अपराध संकल्प के तहत 20 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

By : Harmanjot Singh , Just Click National
अमृतसर पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

अमृतसर, (हि.स.) काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी और संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े एक आरोपित को 20 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान तरनतारन जिले के झबाल स्थित अमृतसर रोड निवासी ओम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार भी जब्त की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर डीजीपी ने बताया कि आरोपित सीमा पार स्थित तस्करों से जुड़े एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। उसके जिम्मे सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से पहुंचाई गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आगे सप्लाई करना था। ऑपरेशन के संबंध में उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विदेशी हैंडलर के सहयोगी जिला अमृतसर के अजनाला सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे ओम शर्मा तक पहुंचाते हैं। इसके बाद ओम शर्मा इस खेप को राज्य के अन्य तस्करों तक पहुंचाने का काम करता था। सूचना के अनुसार, ओम शर्मा हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त कर उसे आगे सप्लाई करने के लिए अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित सोहियां कलां क्षेत्र में आने वाला था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दाना मंडी के पास छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।