मंडी, 20 अगस्त (हि.स.) : मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा नंबर टनल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घायलों को सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया
मंडी-कुल्लू हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत; 3 की मौत, 6 घायल
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
By :
Sukhwinder Kaur
,
Just Click National
•