हिमाचल प्रदेश ने तकनिकी रोजगार मंच लांच किया

हिमाचल में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल शुरू

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने तकनिकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था के रूप में 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल लॉन्च किया। मुख्यमंत्री सूखविंदर सिंह सुखूु ने इस उपक्रम का शुभारंभ किया, जो छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur

हिमाचल में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल शुरू

शिमला, (हि.स.) हिमाचल प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल शुरू किया। मुख्यमंत्र सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अपनी तरह का पहला पोर्टल है, जो छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और रोजगार देने वाले उद्योगों को एक ही मंच पर जोड़ने का काम करेगा। सरकार का मानना है कि इससे प्लेसमेंट और भर्ती की प्रक्रिया अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उनके अनुसार, तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल युवाओं और उद्योगों के बीच एक प्रभावी कड़ी बनेगा और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को उनकी योग्यता के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पोर्टल पर छात्र अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकेंगे और अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल, प्रशिक्षण तथा प्रमाणपत्रों की जानकारी अपलोड कर पाएंगे। इसके साथ ही वे उपलब्ध नौकरियों की जानकारी देख सकेंगे, ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अपने प्लेसमेंट की स्थिति पर भी नजर रख सकेंगे। सरकार का कहना है कि इससे छात्रों की पहुंच सीधे रोजगार के अवसरों और उद्योगों की जरूरतों तक होगी। रोजगार देने वाली कंपनियों और संस्थानों के लिए भी यह पोर्टल कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। नियोक्ता इसमें पंजीकरण कर सकेंगे, रिक्त पदों की जानकारी साझा कर सकेंगे और पात्र उम्मीदवारों की प्रोफाइल देखकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। नियुक्ति पूरी होने के बाद उसकी जानकारी भी विभाग को इसी पोर्टल के माध्यम से दी जा सकेगी। सरकार का कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक देरी कम होगी।