शिमला, 02 अक्टूबर (हि.स.) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भूस्खलन के कारण बंद जांगलिक सड़क का जायजा लेते हुए अधिकारियों को इसे 10 दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और बागवानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जांगलिक पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। वहीं, थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने का ऐलान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत भटवाड़ी में ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक संगीत, लामण और नाटी के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री भी नाटी में शामिल हुए और स्थानीय गीत गाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा बरशील पुल को मोटरेबल बनाने, चिंगवाड़ी सड़क के लिए 20 लाख रुपये और पेखा-दिऊदी महिला मंडल भवन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। धमवाड़ी स्कूल को सीबीएसई में शामिल करने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दिऊदी के प्रधान प्रशनलाल के घर रात्रि प्रवास किया। ग्रामीणों ने उन्हें फाफरा, कोदे की रोटी, लाल चावल और राजमा सहित पारंपरिक व्यंजन परोसे। प्रधान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद सुक्खू पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस दूरदराज गांव में रात्रि प्रवास किया है।
पुल निर्माण के लिए सरकार देगी छह करोड़ रुपये.
शिमला में भूस्खलन प्रभावित जांगलिक सड़क 10 दिन में बहाल करने के निर्देश
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सड़क और पुल निर्माण कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•