हिमाचल में फिल्हाकात मॉनसून सक्रिय

हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, धर्मशाला में सबसे ज्यादा बारिश, 24 जुलाई तक अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का दूसरा सक्रिय चरण शुरू हुआ है। धरमशाला और शिमला जैसे इलाकों में भारी बाढ़ एवं अलर्ट जारी किए गए हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, धर्मशाला में सबसे ज्यादा बारिश, 24 जुलाई तक अलर्ट

शिमला, (हि.स.) हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। बीती रात जारी मौसम अलर्ट के बीच कांगड़ा और चंबा जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 137 मिलीमीटर बारिश कांगड़ा जिले के धर्मशाला एडब्ल्यूएस केंद्र में दर्ज की गई। चंबा जिले के जोत में 109 मिलीमीटर, कांगड़ा में 77.4 मिलीमीटर, धर्मशाला में 65.5 मिलीमीटर और पालमपुर में 38 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। कांगड़ा और जोत क्षेत्र में गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। खास बात यह रही कि कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में इस मॉनसून सीजन के दौरान पहली बार व्यापक स्तर पर तेज बारिश दर्ज की गई। शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना हुआ है। शिमला में सुबह से बादल छाए हैं। पिछले कुछ दिनों से शिमला सहित राज्य के मध्यवर्ती और पर्वतीय इलाकों में मॉनसून कमजोर पड़ने से अच्छी बारिश नहीं हुई थी, जिससे इन क्षेत्रों में हल्की उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई से 24 जुलाई तक पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग के दैनिक पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 18 जुलाई और 24 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 19, 20, 21 और 22 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 जुलाई को भी भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट रहेगा। विभाग का कहना है कि इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, छोटे नालों के उफान पर आने और सड़कें बाधित होने जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, अतिरिक्त सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसूनी प्रणाली के प्रभाव से अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में बरसात से 1108 करोड़ रुपए का नुक्सान; 219 मौतें हुई, 330 लोग घायल

हिमाचल में बरसात से 1108 करोड़ रुपए का नुक्सान; 219 मौतें हुई, 330 लोग घायल

बारिश के कारण सड़क और दूसरी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं

हिमाचल प्रदेश में होगी बहुत भारी बारिश, 19 से 22 जुलाई तक ओरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में होगी बहुत भारी बारिश, 19 से 22 जुलाई तक ओरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ रहा था मानसून। मौसम विभाग ने 18 जुलाई से 22 जुलाई तक कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जारी कर दी है


हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, बढ़ी उमस, 18 जुलाई से फिर भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, बढ़ी उमस, 18 जुलाई से फिर भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का सक्रिय होना बंद हो गया है। हालाँकि, मौसम विभाग ने 18 जुलाई से लेकर अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। पिछले दिनों के दौरान प्रांत में कम बारिश हुई, लेकिन कुछ क्षेत्रों में केवल हलकी बारिश ही दर्ज की गई.

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भूस्खलन, बाढ़: किन्नौर में पुल डूबा, शिमला-रोहडू में वाहनों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भूस्खलन, बाढ़: किन्नौर में पुल डूबा, शिमला-रोहडू में वाहनों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश में लगातार मॉनसून की बाढ़ और भूस्खलन ने कई जिलों में जान-माल के नुकसान किए, विशेष रूप से किन्नौर में पुल डूबा, शिमला-रोहडू में वाहनों को सुरक्षित निकाला गया।