सिरसा, (हि.स.) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के छात्र संगठन आईएसओ ने दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज व नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को सिरसा में रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज हुआ, गैस के गोले छोड़े गए, महिलाओं व छात्रों के कपड़े फाड़े गए, उन्हें पीटा तक गया, यह घटना रूह कंपा देने वाली है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। जस्सा ने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही किसानों, छात्रों और आम आदमी के हित की बात की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर लोकतंत्र का गला घोटने का जो कारनामा किया गया, उसे देश और दुनिया ने देखा। उधर, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नौजवान सभा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्र सरकार का पुतला फूंका। नौजवान सभा के प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार तानाशाही रवैया अपना रही है। शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रताडि़त करना बेहद निंदनीय है। सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाकर उनके साथ सरासर अन्याय कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिरसा: आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी इनेलो
इनेलो के छात्र संगठन आईएसओ ने दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज व नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को सिरसा में रोष प्रदर्शन किया।
संबंधित सामग्री
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में बठिंडा में सफाई और सीवरेज कर्मचारियों की हड़ताल, काम बंद
बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बठिंडा के सफाई एवं सीवरेज कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे।
मोगा नगर निगम के कर्मचारियों की 16वें दिन चल रही हड़ताल में संजीवशील प्रदर्शन हुआ
मोगा में म्युनिसिपल एम्प्लॉइज फेडरेशन और सफाई यूनियन ने सरकार की निंद और लाखों रुपयों के दावे पर हड़ताल के साथ विरोध जताया। पुलिस, प्रशासन द्वारा शांतिस्तापी कार्रवाईों की आलोचना की गई थी।
जंतर-मंतर पर रात को फिर हिंसा, दिल्ली पुलिस का दावा-प्रदर्शनकारी खुखरी लहराते दिखे
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार रात एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए। टॉलस्टॉय मार्ग से संसद मार्ग के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई।
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ फतेहाबाद की सडक़ों पर उतरे लोग, बाजारों में निकाला रोष मार्च
फतेहाबाद में दिल्ली जंतर-मंत्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए हजारों युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शित किया। वे लाठीचारी के खिलाफ नाराज थे और जनाधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
दिल्ली में जंतर-मंतर में लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
जिल्हा मुख्यालय पौड़ी में छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के प्रतिकृत को जलाया गया और उनके प्रति अनादरण के खिलाफ लाठीचार्ज की निंदा की गई। उन्होंने सरकार से मांग कि युवा रोजगार, पारदर्शक भर्ती प्रक्रियाओं, एवं परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाएं।