सिरसा, (हि.स.) जिले के राशन डिपुओं पर वितरित किए जा रहे गेहूं की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री उडऩदस्ते की टीम गुरुवार को सिरसा पहुंची और विभिन्न राशन डिपुओं पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
मुख्यमंत्री उडऩदस्ते की टीम ने शहर के रानियां गेट स्थित मारुति मंदिर के निकट राशन डिपो पर लगभग डेढ़ घंटे तक गहन जांच की। जांच दल का नेतृत्व मुख्यमंत्री उडऩदस्ते के डीएसपी विक्रमजीत सिंह भादू ने किया। जांच के दौरान टीम ने राशन डिपो पर उपलब्ध गेहूं के स्टॉक का निरीक्षण किया तथा आवश्यक नमूने और रिकॉर्ड की जांच की। जांच में ही यह भी देखा गया कि गेहूं की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं। इस कार्रवाई के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा राशन डिपो संचालकों में भी हलचल देखी गई।
वहीं, बीपीएल एवं अन्य पात्र लाभार्थियों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक गुणवत्ता को लेकर विवादित स्टॉक का वितरण रोका जाए। जांच में गेहूं गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसे तत्काल बदलकर अच्छी गुणवत्ता का गेहूं उपलब्ध कराया जाए तथा इस मामले में आरोपी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम फ्लाइंग टीम उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राहुल कुमार, आनंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएम जांच कर रहा गेहूं की गुणवत्ता
सिरासा में सीएम का फ्लाइंग टीम राशन डिपो पर गेहूं की गुणवत्ता जांच करेगा, तत्काल सुधार एवं कार्रवाई का संकल्प लेता है
सीएम फ्लाइंग टीम ने सिरासा के राशन डिपो में गेहूने की गुणवत्ता जांच करने शुरू की। टीम ने स्टॉक की जांच की और गुणवत्ता मानकों से तुलना कर रही है। चूंकि गुणवत्ता नैसर्गिक मानकों को पूरा नहीं करती, अब तुरन्त सुधार एवं कार्रवाई की आवश्यकता है।
By :
Harmanjot Singh
,
Just Click National
•