फरीदाबाद, 25 अगस्त (हि.स.) शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रशासन ने जगह-जगह जमा कूड़े को उठाने के लिए सोमवार की देर रात को पुलिस बल की मौजूदगी में सारन चौक से कूड़ा उठाने का प्रयास किया। जैसे ही निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची,बड़ी संख्या में हड़ताली सफाई कर्मचारी माेैके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का विरोध करते हुए जेसीबी को आगे नहीं बढऩे दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन को जेसीबी वापस भेजनी पड़ी। कर्मचारी नेता बलबीर ने कहा कि सरकार उनकी मांगें मान लेती है, तो कर्मचारी महज 24 घंटे में पूरे हरियाणा की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे। । इसके अलावा कर्मचारियों ने न्यूनतम 15,200 रुपए वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईएसआई-ईपीएफ की सुविधा, जोखिम भत्ता और वर्दी भत्ता देने की मांग भी रखी है। कर्मचारी सफाई व्यवस्था के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार बातचीत में मांगें स्वीकार कर लेती है और लिखित आदेश जारी करती है तो कर्मचारी काम पर लौटेंगे और 24 घंटे में शहर समेत पूरे हरियाणा की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
फरीदाबाद में कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी काे हड़ताली कर्मचारियों ने राेका
कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक कूड़ा उठाने की अनुमति नहीं देने की चेतावनी दी
By :
Just Click National
,
Harmanjot Singh
•
टैग्स:
safety workers strike
waste collection blockade
Faridabad
municipal workers demands
municipal staff protest
संबंधित सामग्री
मेट्रोमोनियल ऐप के माध्यम से ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में मेट्रोमोनियल ऐप के जरिये ठगी करने वाले एक मुख्य आरोपी को साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभिन्न खातों में 45 लाख रुपये की ठगी की।