रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ फैसला सुनिश्चित

रॉबर्ट वाड्रा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 अप्रैल को फैसला

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया है। वाड्रा और उनकी कंपनी की संपत्तियां जब्त की गई हैं।

By : Just Click National
रॉबर्ट वाड्रा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 अप्रैल को फैसला

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फैसला 15 अप्रैल को
नई दिल्ली, (हि.स.) दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को बतौर आरोपित समन जारी करने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। स्पेशल जज सुशांत चंगोट्रा ने 15 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। रॉबर्ट वाड्रा की ओर से पेश वकील ने कहा कि ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट को संज्ञान नहीं लेना चाहिए।कोर्ट ने 2 अगस्त 2025 को वाड्रा समेत इस मामले के 10 आरोपितों को समन जारी किया था। 17 जुलाई 2025 को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हरियाणा के शिकोहपुर भूमि से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें वाड्रा और 10 अन्य लोगों के नाम हैं। उनकी कंपनी, मेसर्स स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्रा.लि. का नाम भी है। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी की 37.64 करोड़ की 43 संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जब्त किया है।इस मामले की शुरुआत 2008 में हुई थी। गुरुग्राम के शिकोहपुर में जमीन का सौदा हुआ था। स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी ने साढ़े तीन एकड़ जमीन मात्र साढ़े सात करोड़ रुपये में खरीदी थी। वाड्रा इस कंपनी में डायरेक्टर थे। यह जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से खरीदी गई थी। इस जमीन का मालिकाना हक सिर्फ 24 घंटे में ही वाड्रा की कंपनी के नाम पर हो गया। स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी ने 2012 में वही जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी। इससे कंपनी को बहुत ज्यादा मुनाफा हुआ। इस मामले में 2018 में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

संबंधित सामग्री


450 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दिल्ली, यूपी और पंजाब में आठ ठिकानों की छापेमारी

450 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दिल्ली, यूपी और पंजाब में आठ ठिकानों की छापेमारी

ईडी ने करीब 450 करोड़ बैंक ऋण धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले में संतोष ओवरसीज लिमिटेड एवं उससे संबद्ध संस्थाओं के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पर हमले की जांच रिपोर्ट तलब की, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पर हमले की जांच रिपोर्ट तलब की, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पंकज शर्मा (वकील) पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस की गतिविधियों पर सवाल उठाए. अपराधी गायब होने पर रिपोर्ट मांगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय भंडारी की याचिका खारिज की, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय भंडारी की याचिका खारिज की, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय भंडारी की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था।