नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (हि.स.) : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कोविंद को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के लंबे कार्यकाल के दौरान भारत के विकास, संविधान में निहित मूल्यों और लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता रही है। उन्होंने कहा कि कोविंद ने पूरे समर्पण और सादगी के साथ देश की सेवा की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सादगी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों के कारण कोविंद ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा में कोविंद का लंबा योगदान रहा है। विभिन्न विषयों पर उनका अध्ययन और विचार प्रभावशाली हैं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कोविंद के अनुभव और सादगी की भी सराहना की। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सामान्य परिवार से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की कोविंद की यात्रा तथा वंचितों के कल्याण और संवैधानिक दायित्वों के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और गिरिराज सिंह ने भी कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोविंद का योगदान और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
नेताओं ने स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं
सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को किया याद
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•