द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर करेंगे चर्चा

विदेश मंत्री डा. जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

जयशंकर यूक्रेन की विदेश मंत्री एंड्रेई सिबीहा और पोलैंड की उपप्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ मिलकर कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
विदेश मंत्री डा. जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान जयशंकर यूक्रेन के विदेशमंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे। विदेशमंत्री जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत के दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम और साझा हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भारत ने टैक्नीकल, फोरैंसिक, डीएनए एक्सपर्ट सहित चौथी बार नेपाल भेजी राहत सामग्री

भारत ने टैक्नीकल, फोरैंसिक, डीएनए एक्सपर्ट सहित चौथी बार नेपाल भेजी राहत सामग्री

भारत ने कहा है कि वह नेपाल सरकार द्वारा मांगी गई हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है।

ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी शुक्रवार से भारत दौरे पर आएंगे

ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी शुक्रवार से भारत दौरे पर आएंगे

ज़ांज़ीबार के प्रेसिडेंट और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के चेयरमैन डॉ. हुसैन अली म्विनी 17 से 20 जुलाई तक भारत के ऑफिशियल दौरे पर रहेंगे।