अनुभव साझा किए और जल संरक्षण के उपाय सीखे

जल प्रबंधन पर भाजपा की कार्यशाला, 14 राज्यों के 25 मंत्री हुए शामिल

विशेषज्ञों ने ‘इंडिया वाटर स्टोरी’ के तहत भारत में जल संसाधनों की मौजूदा स्थिति और उनसे जुड़ी चुनौतियों संबंधी जानकारी दी।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जल प्रबंधन पर भाजपा की कार्यशाला, 14 राज्यों के 25 मंत्री हुए शामिल

नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) द्वारा आयाेजित जल प्रबंधन की कार्यशाला में 14 राज्यों ने अपने अपने अनुभव साझा किये और पानी के बेहतर संरक्षण एवं प्रबंधन के उपाय सीखे। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने मीडिया को इस कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यशाला जल से जुड़े विभिन्न विभागों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने और राज्यों में जल प्रबंधन को बेहतर करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। विनय सहस्त्रबुद्धे के मुताबिक इससे पहले केन्द्र सरकार की ओर से सभी राज्यों के जलशक्ति मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। उसके समापन के बाद भाजपा की यह कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया। इसके बाद आज विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गये। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 14 राज्यों के 25 जलशक्ति मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इनमें सिंचाई, ग्रामीण पेयजल, पेयजल एवं स्वच्छता और जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग जैसे जल से जुड़े विभागों को संभालने वाले मंत्री शामिल हैं। कार्यशाला के पहले सत्र में ‘इफेक्टिव मिनिस्ट्रियल एस्टैब्लिशमेंट’ यानी मंत्रालय के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके बाद विशेषज्ञों ने ‘इंडिया वाटर स्टोरी’ के तहत भारत में जल संसाधनों की मौजूदा स्थिति और उनसे जुड़ी चुनौतियों पर जानकारी दी। सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि कार्यशाला में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय और संबंधों को लेकर भी एक सत्र आयोजित किया गया। अन्य सत्रों में जल प्रबंधन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्यों में जल से जुड़े विभागों के कामकाज को बेहतर बनाने, अनुभव साझा करने और जल प्रबंधन को लेकर प्रभावी रणनीति तैयार करने में मदद करना है। कार्यशाला पूरी होने के बाद सभी मंत्री अपने-अपने राज्यों में नये अनुभवों को शासन में क्रियान्वित करें

संबंधित सामग्री

नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे

नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे

दोनों देशों ने डिफैंस और सिक्योरिटी में सहयोग को और गहरा करना जारी रखा है, जिसमें मैरीटाइम सिक्योरिटी और रीजनल सहयोग शामिल है।

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना

भारत महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया और एशिया के लिए तैयार है।

कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए

कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए

इसमें 50.11 लाख शेयर अलॉट किए गए। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली वितरण में सक्रिय है।

भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा

भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा

मौजूदा चैंपियन भारत ने अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ की उपलब्धि की है।