सिंगापुर स्कैम मामले में था भगौड़ा करार

भगौड़ा हरनेक सिंह अमेरिका से प्रत्यर्पित, दिल्ली हवाई अड्डे पर सीबीआई ने किया गिरफ्तार

हरनेक सिंह मई 2013 में ही भारत छोड़कर फरार हो गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होकर पिछले एक दशक से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
भगौड़ा हरनेक सिंह अमेरिका से प्रत्यर्पित, दिल्ली हवाई अड्डे पर सीबीआई ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.) : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंगापुर स्कैम मामले में वर्ष 2013 से फरार चल रहे वांछित आरोपी हरनेक सिंह को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करवाने के बाद उसे यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। सीबीआई उसे जल्द ही हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करेगी। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में वर्ष 2016 में साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में यह भी पुष्ट हुआ कि ठगी की गई रकम हरनेक सिंह द्वारा अपने सह-आरोपियों आदित्य भारद्वाज और दीपक जैन के साथ मिलकर संचालित किए जा रहे मनी-ट्रांसफर आउटलेट के माध्यम से प्राप्त की जाती थी। अपराध को अंजाम देने के बाद हरनेक सिंह मई 2013 में ही भारत छोड़कर फरार हो गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होकर पिछले एक दशक से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। हालांकि उसके फरार रहने के दौरान ही पंचकूला स्थित विशेष अदालत में सह-आरोपी आदित्य भारद्वाज और दीपक जैन के खिलाफ मुकदमा पूरा हुआ और दोनों को 26 मई 2025 को अदालत ने दोषी करार दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के माध्यम से अमेरिका में समन और जमानती वारंट तामील कराए जाने के बावजूद हरनेक सिंह मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने 22 अप्रैल 2024 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया। उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी करवाया था।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा, कांग्रेस ने हर घर को 20 हजार लीटर फ्री पानी देने की मांग उठाई

चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा, कांग्रेस ने हर घर को 20 हजार लीटर फ्री पानी देने की मांग उठाई

चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल हाउस में कांग्रेस पार्षदों ने निर्वाचन पूर्व के वादों पर आरोप लगाएं। फ्री पानी की मांग उठाई। इस मांग को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।


छग विस : राम मंदिर चढ़ावा चाेरी काे लेकर कांग्रेस सदस्याें का हंगामा, मंगलवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

छग विस : राम मंदिर चढ़ावा चाेरी काे लेकर कांग्रेस सदस्याें का हंगामा, मंगलवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य मंगलवार तक कार्यवाही स्थगित करते हुए राम मंदिर निर्माण से जुड़े 'राम मंदिर चढ़ावा चोरिया' के मुद्दे पर तनातनी में बहस हुई। कांग्रेस ने सड़क पोलियों की लूट को उजागर किया और भाजपा का बचाव करने वाले नेता पर प्रश्न उठाए।