कई उभरते सितारे दिखाएंगे प्रतिभा

दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से, खिताब के लिए भिड़ेंगी 6 क्षेत्रीय टीमें 

यह ट्राफी नए युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए अच्छा प्लेटफार्म है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से, खिताब के लिए भिड़ेंगी 6 क्षेत्रीय टीमें 

नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.) : दलीप ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 23 अगस्त से होगा। प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामैंट में छह क्षेत्रीय टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामैंट में भारतीय टीम के कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते सितारे भी प्रतिभा दिखाएंगे। गत चैंपियन साउथ जोन सैमीफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। सैंट्रल जोन को भी अंतिम चार में सीधे प्रवेश मिला है। वहीं, नॉर्थ जोन, वैस्ट जोन, ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे। क्वार्टर फाइनल के विजेता सैमीफाइनल में पहुंचेंगे। रजत पाटीदार सैंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा साउथ जोन के कप्तान होंगे। ऋतुराज गायकवाड़ वैस्ट जोन, ईशान किशन ईस्ट जोन, जोनाथन रोंगसेन नॉर्थ-ईस्ट जोन और कन्हैया वाधवान नॉर्थ जोन कमान संभालेंगे। 

नॉर्थ जोन : कन्हैया वाधवान (कप्तान एवं विकेटकीपर), आयुष बडोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, यश ढुल, आयुष दोसजा, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, निखिल कश्यप, कामरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार, साहिल लोत्रा, अर्शदीप सिंह और अर्जुन शर्मा। (साहिल लोत्रा ने युधवीर सिंह की जगह ली है।) 

नॉर्थ-ईस्ट जोन : जोनाथन रोंगसेन (कप्तान), बिश्वरजीत सिंह कोंथौजम (उपकप्तान), तेची नेरी, प्रीयोजित के, रोनाल्ड मेइती, जोतिन सिंह फेइरोइजाम, किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष (विकेटकीपर), आकाश कुमार चौधरी, जोसेफ लालथानखुमा, लालरेम्पौइया, इम्लीवती लेमतुर, विनो जी झिमोमी, रॉबिन लिम्बू और आशीष थापा (विकेटकीपर)। 

ईस्ट जोन : ईशान किशन (कप्तान एवं विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति और अभिजीत सरकार। 

सैंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आयुष पांडे, सारांश जैन, आर्यन पांडे, अरशद खान, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), जीशान अंसारी, कुणाल चंदेला, अमन मोखाडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, यश ठाकुर और नचिकेत भूटे। 

वैस्ट जोन : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), अतित शेठ, शिवालिक शर्मा, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, पृथ्वी शॉ, मुकेश चौधरी, शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुष कोटियन, हार्विक देसाई (विकेटकीपर) और जय गोहिल। 

साउथ जोन : तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), एसके रशीद, के साई तेजा, टी विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, टी त्यागराजन, आर स्मरण, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, वी कावेरप्पा, एम.डी. निधीश, एन जगदीशन (विकेटकीपर) और अमन खान। दलीप ट्रॉफी का यह सत्र युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी मजबूत करने का अहम मंच होगा।