नई दिल्ली, (हि.स.) पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। भाजपा सांसदों का आरोप है कि पंजाब में परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका कहना है कि इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
भाजपा सांसदों ने इस्तीफे की माँग
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
पंजाब में कथित पेपर लीक तथा भ्रष्टाचार से नाराज भाजपा सांसदों ने शिक़्सा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को इस्तीफ़े की माँग करते हुए प्रतिदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की माँग भी की
By :
Harmanjot Singh
,
Harpreet Singh
•