हावड़ा, 19 अगस्त (हि. स.) : हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साकरेल थाना अन्तर्गत नाजिरगंज पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान आरोपित कांस्टेबल ने रिश्वत की रकम के बंडल बाहर फैंकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर पूरी रकम बरामद कर ली। बुधवार सुबह जारी ए.सी.बी. के बयान अनुसार कार्रवाई के दौरान शुभमय मंडल ने रिश्वत के दो बंडल बाहर फैंक दिए। हालांकि वह बाकी रकम फैंक नहीं सका। तलाशी में उसके पास से तत्काल 50 हजार रुपए बरामद किए गए। टीम ने उस स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, जहां आरोपित ने रकम फैंकी थी। वहां से भी 50 हजार रुपए बरामद हुए। इस तरह कुल एक लाख रुपए की रिश्वत की रकम बरामद हुई। मामले में आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि सोमवार को भी ए.सी.बी. ने हावड़ा जिले के बांटरा थाने में तैनात सब-इंस्पैक्टर सुब्रत सरकार को गिरफ्तार किया था।
कैप्शन : रकम सहित काबू कांस्टेबल।
नकदी के दो बंडल बाहर फैंके पुलिस ने ढूंढ लिए
1 लाख रुपए की रिश्वत लेता कांस्टेबल गिरफ्तार
एसीबी की कार्रवाई के दौरान आरोपित कांस्टेबल ने रिश्वत की रकम के बंडल बाहर फैंकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर पूरी रकम बरामद कर ली।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•