श्रीकृष्ण के प्रेम से सभी का जीवन आलोकित हो

जन्माष्टमी पर नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, ज्ञान और धर्म के संदेश से जीवन आलोकित होने की कामना

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जन्माष्टमी पर नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

कोलकाता, 04 सितंबर (हि.स.) : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर अवतार हुआ था। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम और श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान से सभी का जीवन आलोकित हो। मुख्यमंत्री ने लोकनाथ जयंती के अवसर पर भी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पाल ने भी जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, ज्ञान, न्याय और धर्म के संदेश से सभी को सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।

संबंधित सामग्री

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई

एक जीवंत त्यौहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।