नाले में मिला युवक का श*व

बुधवार औरैया जनपद के निमझना गाँव में शराब के नशे में नाले में गिरने की वजह से एक युवक की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एक युवक ‘दिनेश कुमार’ (25) की शराब के नशे में नाले में गिरने से हुई मौत

By : Just Click National , Harmanjot Singh
बुधवार औरैया जनपद के निमझना गाँव में शराब के नशे में नाले में गिरने की वजह से एक युवक की हुई मौत

औरैया, (हि. स.) उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के निमझना गांव के बाहर बुधवार को एक युवक का शव नाले में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत शराब के नशे में नाले में गिरने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान ग्राम निमझना निवासी दिनेश कुमार (25) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार दिनेश पिछले करीब दो माह से अजीतमल स्थित अपनी बहन के घर रह रहा था और दो दिन पहले ही गांव वापस लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश शराब पीने का आदी था। आशंका है कि मंगलवार देर रात वह गांव के बाहर पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान नशे की हालत में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि दिनेश घर पर ही रहता था। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।