चार दर्जन से अधिक इंजीनियरों ने संभाला मोर्चा

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर-शंकरपुर तटबंध सुरक्षित

गंग्रामीणों ने बाढ़ के खतरे के बीच लगातार काम करने वाले इंजीनियरों और कर्मचारियों की सराहना की

By : Just Click National , Harpreet Singh
गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर-शंकरपुर तटबंध सुरक्षित

भागलपुर, 30 सितंबर (हि.स.) : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के दबाव के बीच राघोपुर-शंकरपुर तटबंध को फिलहाल सुरक्षित कर लिया गया है। तटबंध पर खतरे की स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग की टीम ने चौबीसों घंटे निगरानी रखते हुए युद्धस्तर पर फ्लड फाइटिंग का काम किया। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं टीम लीडर इंजीनियर जय प्रकाश ने बताया कि राघोपुर-शंकरपुर तटबंध के पास गंगा के बहाव की प्रवृत्ति में अचानक बदलाव के कारण राहत कार्य के दौरान टीम को काफी चुनौती का सामना करना पड़ा। तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और दिन-रात काम कर इसे सुरक्षित किया। तटबंध की सुरक्षा के लिए विभाग के चार दर्जन से अधिक इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही। मुख्य अभियंता ने अभियान की सफलता का श्रेय पूरी टीम की मेहनत और सरकार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में बिहार सरकार, जल संसाधन मंत्री और स्थानीय दोनों मंत्रियों से लगातार सहयोग और मार्गदर्शन मिला। इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मौके पर रहकर स्थिति को नियंत्रित करने का काम किया। भविष्य में तटबंध को स्थायी रूप से सुरक्षित करने की योजना पर मुख्य अभियंता ने बताया कि इस्माईलपुर क्षेत्र में सीट पाइलिंग तकनीक से बांध को स्थायी सुरक्षा दी गई है। इसी तर्ज पर राघोपुर तटबंध की स्थायी मरम्मत पर भी विचार किया जा रहा है। विभाग जल्द ही इसकी कार्ययोजना और तकनीकी समाधान पर अंतिम निर्णय लेगा। तटबंध के सुरक्षित होने के बाद राघोपुर और शंकरपुर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बाढ़ के खतरे के बीच लगातार काम करने वाले इंजीनियरों और कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने सरकार से तटबंध की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में क्षेत्र को बाढ़ और कटाव के खतरे से बचाया जा सके।

संबंधित सामग्री

एक-दूसरे को डूबने से बचाने के प्रयास में 5 की मौत, मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य

एक-दूसरे को डूबने से बचाने के प्रयास में 5 की मौत, मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य

गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते भागलपुर जिले में आई बाढ़ कीमती जानें लील गई। गांव में मातम का माहौल है।

शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, छतों पर रहने को मजबूर हुए लोग

शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, छतों पर रहने को मजबूर हुए लोग

स्कूलों में भी बाढ़ ने शिक्षा को बाधित कर दिया, जबकि स्थानीय नागरिकों को आवश्यक राहत सामग्री की मांग की गई है। सरकार को तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।

गोराडीह के उत्तरी बहियार में घुसा गंगा का पानी, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

कई मुख्य और लिंक सड़कों पर पानी चढ़ जाने के कारण ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क टूटने की कगार पर है।

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी : मदन कौशिक

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी : मदन कौशिक

मंत्री ने संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनीटरिंग और पूर्व चेतावनी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

टैक्सी आप्रेटर्स ने खुद पत्थर डालकर भरा सड़क में बन गया नाला

टैक्सी आप्रेटर्स ने खुद पत्थर डालकर भरा सड़क में बन गया नाला

शनिदेव मंदिर के पास कई गांवों को जोड़ती सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे अब नाले का रूप ले गए थे। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यहां पानी निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है।