सुपौल, 01 सितंबर (हि.स.) : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में पुरानी पैंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जिला मंत्री सूर्य नारायण राम की अध्यक्षता में कर्मियों ने पुरानी पैंशन से संबंधित मांग पत्र समर्पित करने के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई। इस दौरान समाहरणालय के विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कर्मियों ने पुरानी पैंशन योजना को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार से इसे पुनः लागू करने की मांग की। मौके पर विभूति कुमार,नीरज कुमार, मनोज कुमार, राज विनोद रंजन, सुदीप कुमार वर्मा, राजेश चंद्रा, राजेश कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, मणिकान्त कुमार, रोहित कुमार, आयुष कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मियों ने कहा कि पुरानी पैंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी है। इसे लेकर संगठन स्तर पर मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले
पुरानी पैंशन बहाली की मांग को लेकर समाहरणालय कर्मियों ने सौंपा मांग पत्र
कर्मियों ने कहा कि पुरानी पैंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•