राष्ट्रपति बसस्तर को सम्मान देंगे

राष्ट्रपति  मूर्मू आज करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

छत्तीसगढ़ का प्रमुख मंत्रिमंडल छत्तीसगढ़ की पारंपरिक जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बसस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और पंडितों का सम्मान करते हुए विशेष भोजन आयोजित करेंगी।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
राष्ट्रपति  मूर्मू आज करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

रायपुर, (हि.स.) राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज गुरुवार को 'बस्तर पंडुम-2026' के विजेताओं तथा बस्तर की पारंपरिक जनजातीय नेतृत्व व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों का राष्ट्रपति भवन में सम्मान करेंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान परगना मांझी, मांझी, चालकी सहित बस्तर की पारंपरिक नेतृत्व व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों और पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पारंपरिक नेतृत्व प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में पहली बार आयोजित बस्तर पंडुम ने विश्व के सबसे बड़े जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाई थी। इस उपलब्धि के बाद वर्ष 2026 में महोत्सव का दायरा और अधिक व्यापक किया गया। पहले जहां सात विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं, वहीं इस वर्ष इन्हें बढ़ाकर 12 विधाओं तक विस्तारित किया गया।