जयपुर, (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन से जुडे मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान व अन्य के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से जारी जमानती वारंट पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने विज्ञापन करने पर रोक लगाने के आदेश पर भी रोक लगाई है। जस्टिस अनुरूप सिंघी की एकलपीठ ने यह आदेश सलमान खान और निर्माता कंपनी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में जिला आयोग ने गत 6 जनवरी और 15 जनवरी और राज्य आयोग के 16 मार्च के आदेशों को चुनौती दी गई है। याचिकाओं में वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह, जीएस बापना और अधिवक्ता दिवेश शर्मा ने अदालत को बताया कि योगेन्द्र सिंह ने जिला आयोग में परिवाद पेश कर अपने आप को एक्टिविस्ट बताया है और वह इस उत्पाद के उपभोक्ता भी नहीं है। इसके अलावा ऐसे मामलों की सुनवाई करने का अधिकार केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को है। इसके अलावा याचिकाकर्ता कंपनी के जिस उत्पाद का प्रचार-प्रसार किया जाता है, वह पान मसाला और गुटखा ना होकर सिल्वर कोटेड इलायची है। ऐसे में जिला आयोग की ओर से विज्ञापन करने पर रोक लगाने और विज्ञापन करने वाले फिल्म अभिनेता सलमान खान सहित अन्य के जमानती वारंट जारी करने का आदेश गलत है। वहीं इन दोनों आदेशों के खिलाफ राज्य आयोग में पेश अपील को खारिज करने वाला आदेश भी विधि विरूद्ध है। ऐसे में इन आदेशों को रद्द किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने तीनों आदेशों पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि योगेन्द्र सिंह ने जिला आयोग में परिवाद पेश कर राजश्री पान मसाला की ओर से उत्पाद की बिक्री नहीं करने और सलमान खान को इसका भ्रामक विज्ञापन नहीं करने के लिए पाबंद करने की गुहार की गई थी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ जारी वारंट पर रोक लगाई
राजस्थान हाईकोर्ट ने राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन मामले में सलमान खान के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से जारी वारंट पर रोक लगा दी है।
संबंधित सामग्री
राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द किया पाली कोर्ट का फैसला
रजस्थान हाईकोर्ट ने पाली में एक सिविल वाद के फैसले को रद्द किया, क्योंकि मुकदमे का आदेश अपील करने वाले पक्ष की मृत्यु के बाद ही पारित किया गया था, कानूनीय प्रतिनिधियों को रिकॉर्ड नहीं लिया गया।
सलमान खान ने 'मैं हूँ' गाने में अपने घोड़े के साथ की शूटिंग
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मैं हूँ' में अपने सफेद घोड़े के साथ शूटिंग की। गाना वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ और चार्ट्स में टॉप है।
सलमान खान संग किया काम, 19 साल की उम्र में बनीं मां, तलाक का झेला दर्द, बेटी करती है ये काम
90 के दशक की उभरती हुई एक्ट्रेस रुखसार ने एक्टिंग करियर के बजाय अपनी बेटी को संभालने का फैसला लिया। उन्होंने 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' से वापसी की और इस फिल्म में वह सलमान खान की बहन के किरदार में नजर आईं