पुलिस मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर

सहारनपुर का गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, गिरफ्तार

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
सहारनपुर का गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, गिरफ्तार

देहरादून, 13 अगस्त (हि.स.) : प्रेमनगर क्षेत्र में गत रात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का शातिर गैंगस्टर घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात्रि प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर काले रंग की बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे चाय बागान की ओर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर दोनों ने पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसका साथी नवाब फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी खाताखेड़ी, सहारनपुर और हाल निवासी छुटमलपुर सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रईस सहारनपुर का गैंगस्टर है और प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई गोकशी की घटना में करीब दो वर्षों से वांछित था। इस मामले में उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं पूछताछ में रईस ने बताया कि वह अपने साथी नवाब के साथ टी-स्टेट और आसपास के क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा गोवंश की रेकी कर गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आया था। पुलिस से बचने के लिए उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। मामले में प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर के दूसरे साथी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
 

संबंधित सामग्री

मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या, देवर गिरफ्तार

मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या, देवर गिरफ्तार

घटना के वक्त महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था और उनके दो नाबालिग बच्चे भी घर के बाहर खेल रहे थे।

गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार 

गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार 

बरियारपुर थाना क्षेत्र में गौवंशों के अवैध व्यापार से संबद्ध तसकीर करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी की दाहिने पैर पर गोली लग गई, और फायरिंग में घायल हुए। गिरफ्तारी का आधार था अप्रयुक्त टस्करी गाड़ियाँ, खाली कागजातों सहित तस्करी सामग्री। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की, तीन आरोपियों की पहचान यादव परिवार से मिली

होशियारपुर: नकली माइनिंग अधिकारी बनकर पैसे वसूलने वाले दो लोग गिरफ्तार, केस दर्ज

होशियारपुर: नकली माइनिंग अधिकारी बनकर पैसे वसूलने वाले दो लोग गिरफ्तार, केस दर्ज

हाजीपुर थाना ने दो लोगों, चौहान परिवार के रविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह को धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वे 'नकली माइनिंग अधिकारी' बनकर टिपर और ट्रैकर ड्राइवरों से गैरकानूनी तरीके से ₹1,000 से ₹2,000 वसूल कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

कपूरथला पुलिस ने हथियारों के साथ लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

कपूरथला पुलिस ने हथियारों के साथ लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी थाने की पुलिस ने एक लूटपाट गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास एक गैर-कानूनी हथियार, एक दरांती और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

जींद : चार पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ तीन काबू

जींद : चार पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ तीन काबू

अलग-अलग स्थानों से जिला पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से चार पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।