नोएडा, 14 अगस्त (हि.स.) उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव मे स्थित फर्नीचर मार्केट में आज तड़के भयंकर आग लग गई। इस आग में दुकान में मौजूद दो लोग फंस गए। उन्हें रेस्क्यू करके मूर्छित अवस्था में बाहर निकाला गया। उपचार के दौरान एक ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि आग के चलते धुएं से दम घुटने की वजह से उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। इस घटना के चलते शाहबेरी मार्केट में अफरा- तफरी का माहौल रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की बार-बार चेतावनी के बावजूद भी वहां पर अवैध मार्केट लगातार चल रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इनके खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मार्केट के चलते यहां पर आए दिन जाम की समस्या भी बनी रहती है।
लकड़ी की दुकान में लगी आग
लकड़ी की दुकान में आग लगने से एक मज़दूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
नोएडा में शाहबेरी गांव मे स्थित फर्नीचर मार्केट में भयंकर आग लगने से एक मज़दूर की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हाे गया।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•