नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस मुस्तैद

बिजनेस वीजा पर भारत आए 2 विदेशी नागरिक सिंथैटिक ड्रग्स बेचते गिरफ्तार

उन्होंने पकड़े जाने से पहले ही अपना मोबाइल फोन और उसका सिम तोड़कर फैंक दिया था।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
बिजनेस वीजा पर भारत आए 2 विदेशी नागरिक सिंथैटिक ड्रग्स बेचते गिरफ्तार

नोएडा, 16 सितंबर (हि.स.) : थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 600 ग्राम एमडीएमए (मेेंथामफेटामाइन) नामक मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस उपयुक्त सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पैरामाउंट सोसायटी स्थित एक टावर के एक स्टूडियो अपार्टमेंट से पुलिस ने नाइजीरिया मूल के रहने वाले दो नागरिक पीटर (47) और माइकल (56) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 600 ग्राम एमडीएमए नामक मादक पदार्थ बरामद किया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि इनके पास है पुलिस ने 1.19 लाख रुपए नगद, इलैक्ट्रॉनिक तराजू, दो पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन और दो बैग भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपित बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। अस्थाई तौर पर एक जगह नहीं रहते थे, बल्कि एनसीआर के विभिन्न जगहों पर अपना पता बदलकर रहते हुए मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपित मुख्य रूप से अफ्रीकी मूल के लोगों और दिल्ली एनसीआर के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे। इसके लिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन संपर्क किया जाता था। आरोपित ऑनलाइन ही माल परिवहन सेवा एप और बाइक टैक्सी के माध्यम से रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। मादक पदार्थ करीब 4 हजार रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही कि आरोपित कितने दिनों से इस धंधे में संलिप्त है। उन्होंने पकड़े जाने से पहले ही अपना मोबाइल फोन और उसका सिम तोड़कर फेंक दिया था।