सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा

उत्तर प्रदेश की नगरीय बसों में 29 अगस्त की रात तक महिलाओं काे नहीं देना हाेगा किराया

सरकार का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा अथवा आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
उत्तर प्रदेश की नगरीय बसों में 29 अगस्त की रात तक महिलाओं काे नहीं देना हाेगा किराया

लखनऊ, 27 अगस्त (हि.स.) : रक्षाबंधन के अवसर पर नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। यह घाेषणा प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा की ओर से की गई है। उन्हाेंने गुरुवार काे जारी अपने बयान में कहा कि निर्धारित अवधि में नगरीय बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे सहजता एवं सम्मान के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। शासन के निर्णय के अनुसार, 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा रक्षाबंधन के पहले और बाद की यात्रा को भी आसान बनाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा अथवा आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे आमजन का जीवन सुगम हो और महिलाओं को सम्मानजनक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके। रक्षाबंधन पर परिवहन बसाें में महिलाओं की नि:शुल्क यात्रा, लोकमाता अहिल्याबाई मातुशक्ति योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक उम्र की सभी महिलाएं काे निःशुल्क यात्रा की साैगात के बाद नगरीय बस में नि:शुल्क यात्रा की यह पहल भी इसी जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का हिस्सा है।

संबंधित सामग्री

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के अंतर्गत राखी मौके राशि जारी की गई, जिसका 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

यह पर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

नगर निगम में किया प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सोलर दीदी जॉब फेयर आयोजन

नगर निगम में किया प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सोलर दीदी जॉब फेयर आयोजन

जयपुर नगर निगम और राष्ट्रीय शहरी आवास मिशन ने 'सोलर दीदी पहल' का आयोजन किया। कार्यक्रम में 41 सोलर दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पंजाब मुख्यमंत्री ने महिलाओं को नए अवसरों के लिए प्रेरित किया

पंजाब मुख्यमंत्री ने महिलाओं को नए अवसरों के लिए प्रेरित किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं को शासन और सार्वजनिक नीति में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।