धौलपुर, 15 अगस्त (हि.स.) जिले के कृषि महाविद्यालय बसेड़ी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर खान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अपने उदबोधन में पूर्व मंत्री खान ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में अनुशासन का विशेष महत्व है। इसलिए सभी युवा अपने जीवन में अनुशासन को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं। पूर्व मंत्री ने महाविद्यालय में डिजिटलीकरण को आज की शिक्षा में महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों को मिल रही सभी सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। अधिष्ठाता डॉ. जुनैद अख्तर ने विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से देश एवं किसानों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एकल गायन, एकल नृत्य, भाषण, सामूहिक नृत्य एवं नाटक सहित विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका : खान
पूर्व मंत्री ने महाविद्यालय में डिजिटलीकरण को आज की शिक्षा में महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों को मिल रही सभी सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
संबंधित सामग्री
नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे
दोनों देशों ने डिफैंस और सिक्योरिटी में सहयोग को और गहरा करना जारी रखा है, जिसमें मैरीटाइम सिक्योरिटी और रीजनल सहयोग शामिल है।
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रवाना
भारत महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया और एशिया के लिए तैयार है।
कनोहर इलैक्ट्रिकल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 317 करोड़ रुपए
इसमें 50.11 लाख शेयर अलॉट किए गए। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली वितरण में सक्रिय है।
भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया, सैमीफाइनल के करीब पहुंचा
मौजूदा चैंपियन भारत ने अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ की उपलब्धि की है।