जयपुर, 13 अगस्त (हि.स.) : 473 परिवारों को स्थायी आशियाने की सौगात मिली है। पक्का घर केवल छत नहीं, बल्कि परिवार के लिए सम्मान, सुरक्षा, स्थायित्व और बेहतर भविष्य का अधिकार-पत्र है। यह बात मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित आवास-फ्लैट्स आबंटन समारोह के दौरान कही। इसी के तहत उन्होंने वर्षों से स्थायी आवास की जरूरत से जूझ रहे विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू 473 परिवारों को घर की चाबियां सौंपकर खुशियां दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू परिवारों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। ये परिवार समाज की अनेक आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके आवास, शिक्षा और अन्य बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि उनका जीवन अधिक स्थिर और सुरक्षित हो सके।
उन्होंने बताया कि जयपुर के जयसिंहपुरा खोर की आवासीय योजना में लाभार्थी परिवारों को एक बैडरूम, हाल और किचनयुक्त आवास दिए गए हैं। वहीं कोटा में 50 फ्लैट और जोधपुर में 80 भूखंड आबंटन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल कुछ परिवारों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि हर जिले में जरूरत का आकलन कर पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने की सूची में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने उक्त लाभार्थी परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में घुमंतू, अर्द्धघुमंतू, गाड़िया लोहार एवं कालबेलिया समुदाय के परिवारों को अब तक 838 भूखंड और 106 फ्लैट आबंटित किए जा चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री घुमंतू आवास योजना के अंतर्गत 303 परिवार लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से 15 हजार 412 अतिरिक्त पट्टे भी वितरित किए गए हैं। विमुक्त, घुमंतू, अर्द्धघुमंतू आवासहीन परिवारों और बी.पी.एल. परिवारों को अब तक 2 लाख 67 हजार से अधिक पट्टे जारी किए जा चुके हैं। वहीं अब तक 71 हजार से अधिक घुमंतू पहचान प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं।
समारोह में विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता, समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवार मौजूद रहे। उधर, विधायक अतुल भंसाली, देवेन्द्र जोशी, संदीप शर्मा और कल्पना देवी वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
हिमाचल मुख्यमंत्री आवास योजना लॉन्च
473 परिवारों को मिली स्थायी आशियाने की सौगात
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुल्मारखान में आवास योजना का समारोह आयोजित किया। उन्होंने 473 विमुक्त/घुमंतू परिवारों को स्थायी घर और सशक्तिकरण दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिसमें फ्लैट, बेडरूम और किचन सहित सम्पूर्ण सुविधाएँ शामिल हैं। योजना के तहत जयपुर में 163, कोटा में 50, जोधपुर में 80 और शहरों में 838 भौमिक आवास उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री ने अपील की कि बच्चों के शिक्षा पर ध्यान दें.
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
आबंटन समारोह के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री व अन्य गण्यमान्य