पशु चिकित्सालय को चोरी हुई महत्त्वपूर्ण युक्त

सरकारी पशु चिकित्सालय में चोरी, कंप्यूटर समेत कई उपकरण गायब

जागदीशपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार रात को मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने यूनिटों, हार्डवेयर और कंप्यूटर सिस्टम गायब कर लिए।

By : Just Click National , Harpreet Singh
सरकारी पशु चिकित्सालय में चोरी, कंप्यूटर समेत कई उपकरण गायब

भागलपुर, (हि.स.) जिले के जगदीशपुर स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में रविवार रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयी उपकरण चोरी कर लिए। घटना का पता सोमवार सुबह कार्यालय खुलने पर चला। मामले को लेकर चिकित्सालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार पंजियारा ने जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, सुबह जब कर्मी कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर हॉल में जाने पर खिड़की का शीशा भी टूटा मिला। कार्यालय में रखा कंप्यूटर सिस्टम का मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, की-बोर्ड और माउस गायब थे। चोर सभी उपकरण लेकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद डीईओ ने थाने में आवेदन देकर दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद से सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। जगदीशपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।