मुंबई, 17 सितंबर (हि. स.) : भारतीय फुटबॉलर दलिमा छिब्बर ने हाल ही में नोवा स्पोर्ट्स के साथ जुड़ने की घोषणा की है। यह उम्मीद की जा रही है कि युवा महिला फुटबॉलरों के विकास के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। दलिमा को नोवा फुटबॉल अकादमी के पाठ्यक्रमों, खिलाड़ियों के विकास की प्रक्रियाओं और एथलीट मेंटरशिप कार्यक्रम को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी भूमिका में फुटबॉल के व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में योगदान देना, खिलाड़ियों के विकास की अलग-अलग चरणों में सहयोग करने और कोचों का प्रशिक्षण और विकास करना शामिल होगा। बेंगलुरु में आयोजित हुए सुपरनोवा फुटबॉल चैंपियनशिप के बाद दलिमा की नियुक्ति हुई। यह प्रतियोगिता युवा महिला फुटबॉलरों के लिए एक मंच प्रदान करती है, जहां वे अपनी क्षमताओं को पेश कर सकती हैं। दलिमा ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवा महिला खिलाड़ी फुटबॉल को अपने करियर का लक्ष्य बना सकें, बड़े सपने देख सकें और अंततः राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकें। दलिमा के जुड़ने से, नोवा स्पोर्ट्स की दीर्घकालिक योजना को एक अनुभवी भारतीय फुटबॉलर का अनुभव और दृष्टिकोण मिलेगा, जो युवा खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
नोवा स्पोर्ट्स को मिलेगा भारतीय अनुभव
भारतीय फुटबॉलर दलिमा छिब्बर नोवा स्पोर्ट्स से जुड़ीं; युवा महिला खिलाड़ियों को देंगी ट्रेनिंग
बेंगलुरु में आयोजित हुए सुपरनोवा फुटबॉल चैंपियनशिप के बाद दलिमा की नियुक्ति हुई।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•