पश्चिम मेदिनीपुर जिले के साञ्यापाड़ा इलाके में 

राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरी के बीच मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी

By : Just Click National , Harpreet Singh
राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरी के बीच मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीपुर, 26 अगस्त (हि.स.) पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के साञ्यापाड़ा इलाके में बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरी के बीच एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का शव राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरी के बीच रक्तरंजित अवस्था में पड़ा था। वह वहां कैसे पहुंचा, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का प्रारंभिक अनुमान है कि बदमाशों ने कहीं और हत्या करने के बाद रात के अंधेरे में शव को यहां लाकर फेंक दिया होगा। हालांकि, इस अनुमान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद बेलदा थाने की पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की माैत किस परिस्थिति में हुई और वह राष्ट्रीय राजमार्ग तथा रेल पटरी के बीच कैसे पहुंचा। बेलदा थाना पुलिस और रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

 

संबंधित सामग्री

लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में वांछित दो आरोपी धरे

लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में वांछित दो आरोपी धरे

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में एक प्रॉपर्टी डीलर हत्या के मामले में दो व्यक्तियों (बॉबी मनजीत सिंह और मोहित कुमार) एक 9 एम.एम. ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पटियाला के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

पटियाला के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

पटियाला की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान 41 वर्षीय महिलाओं की मौत हुई, जिसके बाद परिवार ने डॉक्टरों और मैनेजमेंट पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार ने इंसाफ़ की मांग की