विकास कार्यों में विलम्ब बर्दाश्त नहीं : घोष

15 दिनों में काम पर नहीं लौटे पंचायत प्रधान तो बैठाया जाएगा प्रशासक : पंचायत मंत्री

स्थानीय विधायकों को भी अपने स्तर पर बातचीत के जरिए समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
15 दिनों में काम पर नहीं लौटे पंचायत प्रधान तो बैठाया जाएगा प्रशासक : पंचायत मंत्री

कूचबिहार, 20 सितम्बर (हि. स.) : ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होने को लेकर राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर यदि ग्राम पंचायतों के प्रधान काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो संबंधित पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। रविवार को कूचबिहार के रवींद्र भवन में कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंत्री दिलीप घोष के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री मालती रावा राय, अलीपुरद्वार के सांसद मनोज तिग्गा, राज्य मंत्री विशाल लामा समेत दोनों जिलों के कई विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दोनों जिलों में चल रही विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिलीप घोष ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर चर्चा सकारात्मक रही, लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों में राजनीतिक कारणों से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतों में प्रधानों ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि कुछ जगहों पर प्रधान नियमित रूप से पंचायत कार्यालय नहीं पहुंच रहे है। इससे आम लोगों से जुड़े कामों को पूरा करने में प्रशासनिक अधिकारियों को परेशानी हो रही है। दिलीप घोष ने स्पष्ट किया कि स्थिति में सुधार के लिए पंचायत प्रधानों को 15 दिनों के भीतर काम पर लौटना होगा। ऐसा नहीं होने पर संबंधित पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्थानीय विधायकों को भी अपने स्तर पर बातचीत के जरिए समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के साथ सुनी ‘मन की बात’ 

मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के साथ सुनी ‘मन की बात’ 

जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान

शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान

पोखरा को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने और नागरिक यहां सुबह-शाम भ्रमण का आनंद ले सकें।

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह

उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी और टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है।

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

यहां बुरी तरह चरमराई सफाई-व्यवस्था ने जहां प्रशासन का उदासीनता दिखाई है, वहीं लोगों की नाक में भी दम कर रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है।