एनीकट के ऊपर से बह रहा पानी

बलरामपुर में कन्हर नदी उफान पर, अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी

तेज बहाव को देखते हुए लोगों से नदी और एनीकट के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है

By : Just Click National , Harmanjot Singh
बलरामपुर में कन्हर नदी उफान पर, अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी

बलरामपुर, 31 अगस्त (हि.स.) : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रामानुजगंज क्षेत्र से होकर बहने वाली कन्हर नदी उफान पर है। कन्हर एनीकट के ऊपर से तेज गति से पानी बह रहा है। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बलरामपुर समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर जिले के कुछ जलक्षेत्रों और आसपास के इलाकों में कम से मध्यम स्तर की अचानक बाढ़ आने की संभावना है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। रामानुजगंज में कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है। तेज बहाव को देखते हुए लोगों से नदी और एनीकट के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।बढ़ता जलस्तर इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि बीते दिनों कन्हर नदी में बहने से एक व्यक्ति के डूबने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद से उसकी तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। नदी में पानी बढ़ने और तेज बहाव के कारण तलाश अभियान में भी चुनौतियां बनी हुई हैं। लगातार बारिश से जिले के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन और मौसम विभाग ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा अचानक जलस्तर बढ़ने पर नदी या नाले को पार करने की कोशिश न करने की सलाह दी है। लोगों से तेज बहाव वाले पानी से दूर रहने और आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।


 

संबंधित सामग्री

सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष उठाया ड्रेजिंग का मुद्दा

सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष उठाया ड्रेजिंग का मुद्दा

दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी : मदन कौशिक

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी : मदन कौशिक

मंत्री ने संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनीटरिंग और पूर्व चेतावनी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 259 सड़कें बंद, कुल्लू में स्कूल बंद

हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 259 सड़कें बंद, कुल्लू में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में मानसुन की व्यापक बारिश से जनजातीय जिले किन्नौर सहित कई क्षेत्र प्रभावित हुए। बाढ़ और भूस्खलन के खतरों से सड़के बंद कराए गए हैं।

गंगा-कोसी के जलस्तर में फिर उबाल, तटबंधों के निचले हिस्से तक पहुंचा पानी

गंगा-कोसी के जलस्तर में फिर उबाल, तटबंधों के निचले हिस्से तक पहुंचा पानी

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर तेज़ी से बढ़ने से तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को चिंता है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चार प्रमुख स्थलों पर जलस्तर अग्रगति से पहुंच चुका है

राजस्थान में मानसून के जोर से पूरे प्रदेश में ऑरेंज-यलो अलर्ट, माउंट आबू में आठ इंच बारिश

राजस्थान में मानसून के जोर से पूरे प्रदेश में ऑरेंज-यलो अलर्ट, माउंट आबू में आठ इंच बारिश

जयपुर: शुक्रवार को रायस्तान के कई जिलों में तेज़ झड़पों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। मौसम विभाग ने शनिवार 25 जुलाई को ऑरेंज (भारी) और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम अधिक सक्रिय रहने के साथ, कई इलाकों में भारी-बाढ़ की संभावना रहती है।