सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा फिर बागडोगरा में चला अभियान

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने एक्सपायर्ड जूस और बासी मिठाइयां पकड़ीं

दुकानदारों और रेस्तरां संचालकों को आगामी 7 दिनों के भीतर साफ-सफाई और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने एक्सपायर्ड जूस और बासी मिठाइयां पकड़ीं

सिलीगुड़ी, 4 सितंबर (हि. स.) : सिलीगुड़ी और माटीगाड़ा के बाद अब बागडोगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। नक्सलबाड़ी ब्लॉक प्रशासन, ईबी और बागडोगरा थाना पुलिस के सहयोग से बागडोगरा बिहार मोड़ से अपर बागडोगरा तक कई रेस्तरां, मिठाई और किराना दुकानों में जांच की गई। अभियान के दौरान एक रेस्तरां से मियाद खत्म हो चुकी जूस की बोतलें और खराब मोमो, जबकि मिठाई की दुकान से बासी मिठाइयां बरामद हुईं। वहीं एक किराना दुकान से मियाद खत्म हो चुके मसाले भी मिले हैं। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले रंग और पिज्जा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की भी जांच की गई। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मांस की दुकानों का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई समेत खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। दुकानदारों और रेस्तरां संचालकों को अगले सात दिनों के भीतर साफ-सफाई और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित सामग्री

दीघा में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 12 होटलों को नोटिस

दीघा में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 12 होटलों को नोटिस

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई रेस्तरां में कई दिन पुराना बासी मुर्गा और मछली परोसी जा रही थी। बासी खाने की बदबू छुपाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर 'फूड सैंट' का इस्तेमाल किया जा रहा था।

दिल्ली हाई कोर्ट में टैटू इंडस्ट्री को रेगुलेट करने की याचिका दायर

दिल्ली हाई कोर्ट में टैटू इंडस्ट्री को रेगुलेट करने की याचिका दायर

टैटू इंडस्ट्री को रेगुलेट करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें लाइसेंस, स्वच्छता मानकों, और नाबालिगों के टैटू पर नियंत्रण की मांग शामिल है।