असम में बाढ़ से कई जिलों प्रभावित

असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और शव मिला

असम में बाढ़ का प्रभाव 13 जिलों पर पड़ा है, जिसमें 1.55 लाख लोग और 464 गांव प्रभावित।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और शव मिला

गुवाहाटी, (हि.स.) असम में आई बाढ़ की विनाशकारी बाढ़ से लोग अब धीरे-धीरे उबरने लगे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। उपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट में लोगों का सामान्य जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस आपदा से पूरी तरह से उबरने में लोगों को लंबा समय लगने वाला है। हालांकि, सरकार यह बार-बार दावा कर रही है कि वह सभी तरह के नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है, बावजूद सामान्य स्थिति बहाल होने में समय लगेगा। वर्तमान समय में बाढ़ की स्थिति कुल 13 जिलों में बनी हुई है। प्रभावित जिलों में शिवसागर, गोलाघाट, नगांव, होजाई, शोणितपुर, धेमाजी, दरंग, बिश्वनाथ, कामरूप (मेट्रो), लखीमपुर, उदालगुरी, जोरबाट और चराईदेव शामिल हैं। बाढ़ से 13 जिलों के 33 राजस्व मंडलों के कुल 464 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 155849 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 10748.64 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 55 राहत शिविर एवं 18 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 73 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 10326 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 6881 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत के लिए सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रही है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एवं राज्य सरकार के कई मंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।