चंडीगढ़, 29 अगस्त (हि.स.) : पंजाब के विभिन्न सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान परिवारों ने उपचार करा रहे अपने प्रियजनों के साथ समय बिताया और उन्हें नशा मुक्त जीवन की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में एनजीओ, सूरमाओं और पीयर एंबेसडरों ने भी हिस्सा लिया। गुरदासपुर, कपूरथला, एस.ए.एस. नगर, पटियाला समेत कई जिलों में मरीजों के लिए राखी, पत्र-लेखन और रचनात्मक गतिविधियां करवाई गईं। गुरदासपुर के जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में सूरमा पंकज महाजन ने मरीजों और उनके परिवारों से बातचीत करते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से नशा मुक्त हैं। उन्होंने मरीजों से नशा मुक्ति के प्रयास को जारी रखने और अपने परिवार के पास स्वस्थ जीवन के साथ लौटने की अपील की। कपूरथलाबठिंडा, पठानकोट, नवांशहर, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट और अमृतसर सहित अन्य जिलों में भी ऐसे कार्यक्रम हुए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का सफर है। परिवार का प्यार और सहयोग मरीजों को नशे से बाहर निकलकर स्वस्थ जीवन अपनाने की ताकत देता है।
नशा मुक्ति केंद्रों में रक्षाबंधन, परिवारों ने बढ़ाया मरीजों का हौसला
इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक सहयोग और रिश्तों की बहाली के साथ नशा मुक्ति के संकल्प को मजबूत करना तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को गति देना है
संबंधित सामग्री
हिमाचल में महिलाओं ने एचआरटीसी में किया मुफ्त सफर, दिनभर बसों में रही भारी भीड़
लांग रूट की एचआरटीसी बसों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं सफर करती नजर आईं।
बलरामपुर की बेटियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी
प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिए यह पल जहां जीवनभर याद रहने वाला है, वहीं विद्यालय परिसर सहित पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं
मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।
राखी कलाई पर सूत का धागा बांधना नहीं बल्कि अज्ञान से निकलकर शुद्ध चेतना और आत्म-मुक्ति मार्ग खोजना
युद्ध में श्रीकृष्ण की उंगली में कट लगने पर जब खून निकल आया तो द्रौपदी ने पल्लू फाड़कर उसे बांध दिया था। तब श्रीकृष्ण ने कहा था ‘बहना, जब भी मेरी जरूरत पड़े पुकार लेना मैं जरूर रक्षा के लिए आऊंगा।
सी.एम. योगी ने स्कूली बच्चियों से बंधवाई राखी; स्नेह-प्यार सहित उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं।