पंजाब के डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा पर सख्त निर्देश

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों/रेंजों में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

By : Just Click National , Harpreet Singh
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चंडीगढ़/अमृतसर/जालंधर/लुधियाना, 10 अगस्तस्वतंत्रता दिवस के समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करने के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज संवेदनशील इलाकों, जनसमूह वाले प्रमुख स्थलों, प्रमुख शहरी स्थानों और संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके अलावा उन्होंने सीमावर्ती राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अंतर-जिला समन्वय, सख्त नाकाबंदी और 24 घंटे निगरानी के निर्देश भी दिएडीजीपी पंजाब ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों तथा बॉर्डर, जालंधर लुधियाना पुलिस रेंजों के अधिकारियों के साथ बैठकें करके कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

           डीजीपी गौरव यादव ने संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी यूनिटों को सख्त चौकसी बनाए रखने, निवारक उपायों में तेजी लाने, गश्त और निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिएडीजीपी ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर और जालंधर रेंज, जिसमें जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर जिले शामिल हैं, की तैयारियों का व्यक्तिगत रूप से आकलन करने के लिए जालंधर का दौरा किया बल की प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अधिक सतर्क, सुलभ और जनता के प्रति जवाबदेह रहने के निर्देश दिएउन्होंने अधिकारियों को बल की प्रभावी तैनाती के साथ-साथ आयोजन स्थलों और सार्वजनिक सभा स्थलों को सुरक्षित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी (स्टेट आर्म्ड पुलिस) एम.एफ. फारूकी, आईजीपी पीएपी राजपाल सिंह संधू, पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर सतिंदर सिंह, सीपी लुधियाना स्वपन शर्मा, सीपी अमृतसर सह-डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल, डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डीआईजी लुधियाना रेंज संदीप गोयल, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे